देश

national

चर्चा में पोस्टर : यूपी+बिहार= गई मोदी सरकार

السبت، 10 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगाया गया पोस्टर

लखनऊ। लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर शनिवार सुबह लगा एक पोस्टर चर्चा में है। पोस्टर में नीतीश कुमार और अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लिखा है- 'यूपी+बिहार= गई मोदी सरकार।' सपा दफ्तर की दीवार पर लगे इस पोस्टर को सपा नेता आईपी सिंह ने लगवाया है। कुछ ही दिन पहले बिहार में सत्ता बदलने के ठीक बाद नीतीश कुमार को लेकर पटना में लगाए गए पोस्टर चर्चित हुए थे। आईपी सिंह से बात कर पोस्टर लगवाने के मकसद को समझने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'यूपी और बिहार देश की दशा और दिशा तय करते हैं। बड़ी आबादी वाले ये दोनों राज्य सियासी लिहाज से सबसे जागरूक प्रदेश हैं। आज देश में विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यह मोर्चा मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकेगा।' इस सवाल के जवाब पर आईपी सिंह ने कहा कि बिल्कुल साथ हैं। इस बार का चुनाव मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए है। सभी विपक्षी दलों को साथ मिलकर इन्हें सत्ता से बेदखल करना होगा। सपा दफ्तर के बाहर इस पोस्टर को लगवाकर आईपी सिंह ने यही मैसेज देने की कोशिश की है। यहां सवाल अखिलेश की भूमिका को लेकर भी है। आज से 3 दिन पहले यानी 7 सितंबर को नीतीश कुमार ने दिल्ली में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश से मुलाकात की थी। तब बिहार के उट नीतीश कुमार ने कहा था कि अखिलेश यूपी का नेतृत्व करेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'