देश

national

ट्रक और कार में भिड़ंतः दो बच्चों सहित आठ घायल, कटनी में हुआ

الجمعة، 30 سبتمبر 2022

/ by Today Warta


 *

कटनी।छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर शारदा माता मंदिर में बच्चे का मंुडन कराने के लिए आया परिवार वापस लौटते समय कटनी के कुठला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार बड़ेरा मोड़ के पास एक ट्रक से टकरा गई। जिसमें दो बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया गया। दुर्ग निवासी मनोज साहू ने बताया कि उनका परिवार बच्चे का मुंडन कराने के लिए मैहर में शारदा माता मंदिर आया था। गुरुवार रात को कार से मैहर से वापस दुर्ग के लिए जा रहे थे। तभी कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के बड़ेरा मोड़ के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।

हादसे में मनोज साहू, पुष्पा साहू, रूपचंद साहू, टेकेंद्र साहू, वाणी साहू, सुनीता साहू, कलावती साहू, कंचन साहू घायल हो गए। हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। लेकिन करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस वहां पर नहीं पहुंची। जिसके बाद कार और लोडर सवार राहगीरो ने मदद करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज किया गया है। हादसे की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'