देश

national

सुचारू सफाई व्यवस्था के साथ निरंतर जारी कीटनाशक दवा का छिड़काव

الاثنين، 5 سبتمبر 2022

/ by Today Warta







कटनी- सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाये रखने हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा रोजाना दो पारियों में नगर के विभिन्न गणेश प्रतिमा पंडालों सहित सार्वजनिक मार्गो, तिराहों-चौराहों, डिवाइडर, डस्टबिन, कचरे के प्वाइंटों की सफाई कराई जाकर डोर टू डोर कचरे के संग्रहण का कार्य किया जाकर नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने के प्रयास किये जा रहे है। सोमवार प्रातः प्रथम पारी की सफाई व्यवस्था के तहत स्टेशन रोड से मिशन चौक, झंडा बाजार, शासकीय चिकित्सालय परिसर, पन्ना मोड़ पेट्रेल पंप के पीछे, कुठला मुख्य मार्ग, नदीपार मुक्तिधाम परिसर, चांडक चौक, गाटरघाट एवं मोहनघाट, बाबा घाट विसर्जन स्थल, भट्टा मोहल्ला, चौपाटी फूल मंडी एवं हाकर्स जोन, वार्ड क्र. 15 खिरहनी मुख्य मार्ग,  वार्ड क्र. 17 महाकौशल स्कूल गली, वार्ड क्र. 20 स्वास्थ्य केन्द्र मेन रोड, वार्ड क्र. 21 अंबेडकर वार्ड गायत्री नगर, वार्ड क्र. 23 एवं साहू प्लाजा के पीछे, वार्ड क्र. 35 के विभिन्न स्थलों सहित नगर के अन्य वार्डों के सार्वजनिक मार्गो की सफाई कराई जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया गया।

कीटनाशक दवा का छिडकाव कर नगर को संक्रमण मुक्त रखने के किये जा रहे प्रयास

संक्रमण से बचाव हेतु  वार्ड क्र. 7 के विभिन्न स्थलों, वार्ड क्र. 18 पवन पुरी एरिया, एस.बी.एन स्कूल के आसपास, वार्ड क्र. 22 हरा गंज, सोना बाझल गली, कुएं के पास, पंजाबी गली, ओव्हर ब्रिज के नीचे, पंकज पैलेस के पीछे, शारदा लॉज गली, झूलेलाल मंदिर गली सहित अन्य स्थलों वार्ड क्र. 35 के विभिन्न मार्गो कीटनाशक दवा का छिडकाव, वार्ड क्र. 38 संजय नगर के विभिन्न मार्गो एवं सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, सहित नगर के अन्य स्थलों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कार्य प्रथम पारी में कराया गया।

नाले-नालियों की सफाई कराई जाकर सुगम पानी निकासी के प्रयास जारी

नगर के मुख्य एवं अन्य मार्गो के नाले -नालियों की सफाई व्यवस्था के तहत वार्ड क. 4  में हरिजन बस्ती एवं देवपद भवन के पास स्थित बडे नाले की जे.सी.बी मशीन से सफाई, वार्ड क्र. 6 धंती बाई स्कूल के पीछे, वार्ड वार्ड क्र. 11 संत नगर एरिया के विभिन्न स्थलों  वार्ड क्र. 23 खेवा गली, वार्ड क्र. 26 सिविल हास्पिटल मेन रोड, वार्ड क्र. 27 स्टार हॉस्पिटल गली की नालियों, वार्ड क्रमांक 29 गडढा टोला गली बस्ती,  वार्ड क्र. 31 के विभिन्न स्थलों की नालियों के अपशिष्ट की सफाई कराई जाकर सुगम पानी निकासी के प्रयास किये गए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'