देश

national

चाय विक्रेता संघ की बैठक हुई आयोजित, चाय के दाम बढ़ाने लिया गया निर्णय

الخميس، 1 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



कटनी । चाय दुकानदारों द्वारा भाई साहब चाय विक्रेता संघ के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें कटनी शहर में स्थित सभी चाय दुकान व्यवसाई इस बैठक में शामिल हुए बढ़ती महंगाई को देखते हुए चाय के दाम बढ़ाने सभी चाय व्यवसायियों से चर्चा की गई इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 9 सितंबर को चाय के दामों में इजाफा कर दिया जाएगा यह निर्णय बढ़ती महंगाई दूध चाय पत्ती शक्कर सहित अन्य सामग्रियों के दाम महंगे होने के कारण चाय विक्रेताओं द्वारा लिया गया है वर्तमान में बाजार में चाय के मूल्य 5 रखे गए हैं जिसमे इजाफा किया जाएगा। बैठक के दौरान भाईसाहब चाय विक्रेता संघ का गठन किया गया था। यह निर्णय चाय विक्रेताओ के संबोधन जिसमें उन्हें ए चाय वाले के नाम से पुकारा जा जाता है इस अवधारणा को दूर कर उन्हें अच्छे संबोधन से बुलाने संघ का गठन किया गया जिसमें कार्यकारिणीअध्यक्ष व उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'