देश

national

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान: शिविरों की सूचना ग्रामीणों को है या नहीं, इस बात की लें जानकारी- कलेक्टर श्री मिश्रा

الثلاثاء، 20 سبتمبر 2022

/ by Today Warta

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की लंबित पत्रों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

कटनी। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत लगाए जा रहे शिविरों में जो भी आवेदन आ रहे हैं, उनका निराकरण जल्द हो और दूसरे शिविर तक संबंधितों को लाभ मिले, यह सुनिश्चित करें। जिन क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, उससे एक दिन पहले सभी एसडीएम इस बात का फीडबैक लें कि ग्रामीणों को शिविर संबंधी सूचना है या नहीं। यह निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा की बैठक के दौरान दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जाति प्रमाण पत्रों के संबंध में जानकारी ली और प्रिंट हो चुके प्रमाण पत्रों का वितरण शिविरों के दौरान कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार अभियान के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और कहा कि सभी शिविरों में बैंक अधिकारी उपस्थित रहें व वोटर आईडी कार्ड में कलर फोटो प्रिंट कराने को लेकर भी शिविरों में बीएलओ की ड्यूटी लगाएं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण करें और जो भी अधिकारी शिविर में उपस्थित नहीं होते हैं, उनको नोटिस जारी करें। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों को भी शिविर के दौरान ही निराकृत करने के निर्देश दिए गए।

पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की पहले से कर लें तैयारी

बैठक कलेक्टर श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विभागवार जानकारी ली। साथ ही कहा कि कार्यक्रम की पूर्व तैयारी कर लें। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना, ऊर्जा साक्षरता, स्वच्छता अभियान, स्वस्थ्य बाल प्रतियोगिता, गोसेवा कार्यक्रम, स्वामित्व योजना अंतर्गत पखवाडे़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रभारी बीईओ बड़वारा की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान प्रभारी बीईओ बड़वारा के कार्य में प्रगति न पाए जाने पर वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हाउस, सीएम मॉनिट के प्रकरणों की समीक्षा कर समय पर निराकृत करने के निर्देश प्रदान किए। लंबित पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने करनपुरा योजना में जलकर वसूली व लोग नलों में टोंटी अवश्य लगाएं, इसको लेकर समूह की महिलाओं को जल सखी के रूप में कार्य प्रदान करने व उन्हें प्रशिक्षण दिलाने और संबल योजना में नवीन पंजीयन कार्य में नगर निगम क्षेत्र में पार्षदों का सहयोग लेने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते सहित जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'