देश

national

भारत सेवा पखवाड़ा: क्षय रोगियो को सांसद ने लिया गोद

الجمعة، 30 سبتمبر 2022

/ by Today Warta

राकेश केसरी

कौशाम्बी। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में क्षय रोगियों को गोद लेने हेतु विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कौशाम्बी सभागार में सांसद  विनोद सोनकर की अध्यक्षता एवं  मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डा० सनत कुमार झा जिला क्षय रोग अधिकारी की उपस्थिति में सांसद द्वारा गोद लिये गये 10 क्षय रोगियों को सांसद के द्वारा पोषण सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी ने यह बताया कि डब्ल्यूएचओ ने वर्ष 2030 तक विश्व से टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में वर्ष 2025 तक ही टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। सांसद विनोद सोनकर ने वहा उपस्थित सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, प्राईवेट चिकित्सालय, पैथोलाजी, एनटीईपी टीम एवं लाभार्थी क्षय रोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार और जिले मे आपका सांसद आप लोगो के किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य की समस्या होने पर हर संभव मदद पहुचाई जाएगी लेकिन मेरा निवेदन है कि क्षय रोगी दवा का समय से सेवन करते हुए पूरा कोर्स करे तो मरीज पूर्णतया स्वस्थ्य हो जायेगा तथा मरीज बीच में ईलाज को न छोड़े, नही तो यह मरीज के स्वास्थ्य के लिए घातक होगा। उन्होंने गोद लेने वाले सभी स्वयं सेवी एवं निजी संस्थाओ को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे गोद लिए गये क्षय रोगियों का इसी तरह ध्यान देते रहें। इस अवसर पर वहा उपस्थित सभी लोगों से स्वयं का क्षय रोग से मुक्त होने एवं क्षय रोगियों को पूर्ण ईलाज करने हेतु प्रेरित करने का अनुभव साझा किया। डा० सनत कुमार झा जिला क्षय रोग अधिकारी कौशाम्बी महोदय द्वारा  वहा उपस्थित लोगों से नि:क्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को गोद लेने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर, नेवादा ब्लाक प्रमुख संदीप मिश्रा, बीसीएफ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, पिंटू द्विवेदी, आद्दा प्रसाद पांडे, रमेश पाल, मुन्ना पटेल, डॉ.  रामानुज कनौजिया अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी. डॉ. हिन्द प्रकाश मनी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सांसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडे सहित सकड़ों लोग उपस्थित रहे। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'