देश

national

मेडिकल स्टूडेंट्स का शराब पीकर हंगामा, की पुलिस स्टाफ से मारपीट

الخميس، 15 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



ग्वालियर बुधवार काे पुलिस और जूनियर डॉक्टर आपस में भिड़ गए। यह हालात मेडिकल स्टूडेंट्स द्वारा CSP मुरार ऋषिकेश मीणा के साथ की गई अभद्रता के बाद बनी। सड़क पर शराब पी रहे जूडा काे जब CSP ने रोका ताे उन्होंने गाड़ी की चाबी छीनकर टायर पंक्चर कर दिया। इतना ही नहीं उनका मोबाइल भी लूटकर तोड़ दिया और उनके गनर से मारपीट भी की। सुबह पुलिस ने हॉस्टल पर दबिश देते हुए छात्राें काे खींचकर निकाला और थाने ले गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई छात्र हॉस्टल की छत पर भागते नजर आए।

रात्रि गश्त पर निकले थे CSP

ACP शहर मृगांखी डेका ने बताया कि रात 2 बजे CSP रात्रि गश्त पर निकले थे। मेडिकल कॉलेज रोड पर कुछ लड़के शराब पी रहे थे। उन्होंने छात्रों को रोकने की कोशिश की तो वे कार लेकर रविशंकर हॉस्टल में घुस गए। CSP के हॉस्टल में गाड़ी लेकर दाखिल होते ही अन्य जूनियर डॉक्टर भी हॉस्टल से बाहर आ गए। उन्होंने सबसे पहले गाड़ी की चाबी छीनी और टायर पंक्चर कर दिया। इसके बाद CSP से उनका मोबाइल लूटकर तोड़ दिया।गनर ने बचाव किया तो वे उसे करीब 40 मीटर खींचकर अंदर ले गए और उसके साथ मारपीट की। CSP ने हॉस्टल अथॉरिटी से बात की और छात्रों को बाहर बुलाने को कहा। उन्होंने कानून के अनुसार ही कार्रवाई करने की बात की। वे अपना मोबाइल और चाबी भी मांगते रहे। सुबह 5 तक भी जब छात्र नहीं माने तो CSP ने आला अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद मामला DGP तक पहुंचा। कुछ ही देर में भारी संख्या में पुलिस बल हॉस्टल पहुंचा और दबिश दी। इस दौरान कई जूनियर डॉक्टर हॉस्टल की छत से भागते नजर आए। जांच के दौरान लूटा हुआ मोबाइल और गाड़ी का चाबी सीवरेज चैंबर में मिली।

छात्रों को हॉस्टल से निकालकर थाने ले गए

ACP शहर मृगांखी ने बताया कि बार-बार दोषी छात्रों से बाहर आने को लेकर अनाउंस किया गया, पर वे नहीं आए। हॉस्टल परिसर में गंभीर अपराध हुआ है, इसलिए छात्रों को हॉस्टल से निकालकर थाने ले जाया गया है। जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई करेंगे।

जूडा ने दी हड़ताल की धमकी

पुलिस ने जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ डकैती की धारा में केस दर्ज किया है। तनाव काे देखते हुए मौके पर SSP अमित सांघी, मेडिकल कॉलेज के डीन समेत करीब 100 से ज्यादा पुलिस जवान मौजूद हैं। छात्र गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के हैं। डॉक्टरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है।a

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'