देश

national

काम करने जा रहे मजदूर को वाहन ने मारी टक्कर, टक्कर लगने से मजदूर की हुई मौत

الثلاثاء، 20 سبتمبر 2022

/ by Today Warta

मोहम्मद जमाल

उन्नाव। जिले में अचलगंज थाना क्षेत्र में बीती देर रात सड़क पार कर रहे मजदूर को अज्ञात वाहन के टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला थाना क्षेत्र के बंथर आटा गांव का है। यहां के रहने वाले विमलेश कुमार सैनी (30) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बीती देर रात वह आजाद मार्ग स्थित नहर पुलिया की तरफ गया था। यहां वह सड़क के दूसरी तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।  गश्त पर निकली पुलिस टीम ने युवक को घायल देखकर एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'