देश

national

आधुनिक योगा इंस्टिट्यूट का हुआ उद्घाटन

الأربعاء، 7 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



उन्नाव। योग के क्षेत्र मे नई क्रांति लाने की दिशा मे जिले के कुछ योग प्रशिक्षकों ने डिवाइन करियर योगा एवं वेलनेस इंस्टिट्यूट प्रारम्भ हुई है। योग संस्थान के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, अनुराग अवस्थी ने फीता काट कर डिवाइन करियर योग संस्थान का उद्घाटन किया। इस मौके पर उक्त संस्थान के प्रबंधक योगेंद्र तिवारी ने बताया की मेरे साथ हमारे अभिन्न मित्र अभिषेक यादव व शैलेन्द्र शुक्ला ने मिलकर एक आधुनिक योग सस्थान खोलने व योग मे नई क्रांति लाने का सपना देखा था, जो डिवाइन करियर योगा एवं वेलनेस इंस्टिट्यूट के रूप मे साकार हुआ हैं। इस योग कक्षा के माध्यम से युवाओ मे योग के क्षेत्र मे करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। मौजूदा सरकार योग की दिशा मे बड़े पैमाने पर काम कर रही है। अब युवा योग से स्वास्थ्य तो रहेंगे ही, साथ ही योग मे करियर बनाने के रास्ते भी खुलेंगे। पिछले कुछ सालों मे जनपद मे तमाम से योगा के क्लास खुले और ठोक के भाव मे प्रमाण पत्र बांट दिये जो अब सरकार की भर्तीयों मे अमान्य ठहराए जाते है। हमारे कई मित्र हे जिन्होंने अमान्य सस्थान से योग के प्रमाण पत्र ले लिए। अब वह प्रमाण पत्र अमान्य ठहराए जा रहे है। हम भारत मे जो यूजीसी से मान्य विश्व विधालय है उन विद्यालयों से छात्रों को योग के क्षेत्र मे ज्ञान व प्रमाण पत्र देंगे। जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। अगामी 20 सितम्बर तक हम विशेष ऑफर चला रहे  है। इस ऑफर मे हम संस्थान मे अगर एडमिशन लेने वाले योगा प्रशिक्षार्थी को समस्त संसाधान निशुल्क देने के साथ फीस मे भी स्कॉलर देंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'