देश

national

उन्नाव सड़क दुर्घटना : यूक्रेन की ओजेरोवा गंभीर रूप से घायल

الاثنين، 5 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



उन्नाव। रविवार देर रात हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से कार की टक्कर हो गई. हादसे में कार में सवार यूक्रेन की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से बच्ची को उन्नाव जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में कानपुर हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशा खेड़ा गांव के पास देर रात हुआ। उन्नाव से लखनऊ जा रही कार हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में कार में सवार यूक्रेन की ओलेसेंड्रा ओजेरोवा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बच्ची को एंबुलेंस 108 से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देखकर इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने जब जिला अस्पताल में बच्ची की तलाशी ली तो उसके पास से पासपोर्ट बरामद हुआ. जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। अन्य विभाग भी पासपोर्ट सत्यापन के लिए जुट गए हैं। उधर, सदर कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि चिकित्सकों ने घायल बच्ची को कानपुर रेफर कर दिया है। जांच की जा रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'