देश

national

श्री राम लीला नाटक समिति कंजासा का पंचम दिवसीय राम लीला का शुभारंभ किया विधायक पीयूष रंजन निषाद ने

الجمعة، 28 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राजेंद्र प्रसाद मिश्रा

बारा तहसील क्षेत्र के कंजासा की श्री राम लीला नाट्य समिति कंजासा में पंचम दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ धनुष यज्ञ के रूप में संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न कलाकारों ने मनमोहक चलचित्र का अभिनय करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया इतना सजीव चित्रण करने पर पूरा माहौल भक्तिमय से अभिभूत हो गया दर्शक दीर्घा में मुख्य रूप से विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद वा लालमणि तिवारी प्रदेश महामंत्री विश्व हिंदू परिषद उत्तर प्रदेश मौजूद रहे जिन्होंने पात्रों की जम के तारीफ की अपनी तरफ से गांव के लोगों का आभार वा धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम में गांव वालों की तरफ से ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने अंगवस्त्रम माल्यार्पण करके बाहर से आए हुए अतिथियों का अतिथि सत्कार स्वागत किया कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि के रूप में अभिषेक त्रिपाठी अध्यक्ष सहकारी समिति घूरपुर शंकर लाल पांडे प्रधान लालापुर, विद्याधर द्विवेदी प्रधान घटा राम मणि द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे, वही समिति के पदाधिकारियों में राम लाल गायक दिनेश मिश्रा वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश दिवेदी, कमलेश सिंह, राजन निषाद आदि लोगों ने दर्शकों एवं बाहर से आए हुए अतिथियों का अतिथि सत्कार किया इस दौरान रामलीला देखने के लिए क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'