देश

national

मां शिवकुमारी इंटर कॉलेज भटपुरा लालापुर मैं हुआ कन्या पूजन

السبت، 1 أكتوبر 2022

/ by Today Warta




संजय धर द्विवेदी

लालापुर प्रयागराज।माँ शिवकुमारी शुक्ला इण्टरकालेज भटपुरा लालापुर मसुरियन धाम बारा प्रयागराज में नवरात्रि के पावन पर्व को मां शारदा की प्रेरणा से कन्या पूजन महोत्सव के रूप में बड़े धूमधाम से मनाते हुए क्षेत्रवासियों के कल्याण हेतु कन्या भोज का आयोजन विगत वर्ष की तरह पुनः किया गया। कन्या पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक लाला शुक्ला एडवोकेट के द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत मातृस्वरूपा सभी कन्याओं का चरण धुलकर  टीका लगाकर पुष्प वर्षा करके धूप दीप से आरती करके सभी को भोग प्रसाद ग्रहण कराया . तत्पश्चात माता स्वरूपा सभी कन्याओं को यथाशक्ति दक्षिणा भेंट कर सभी माता रुपी कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त कर विदा किया गया।

कन्या देवियों को विदा करने के बाद सभी बच्चों व शिक्षकों एवं आगंतुकों और राहगीरों ने भंडारे में माता आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा एवं स्थान देवता भैरव बाबा का भोग प्रसाद प्रेमपूर्वक ग्रहण कर अपने जीवन को कृतार्थ कियाकार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक श्री  लाला शुक्ला (एडवोकेट ), श्री नागेश शुक्ला प्रधानाचार्य, श्री शिवबाबू शुक्ला पूर्व प्रधान गोबरा, श्री सुरेन्द्र पाण्डेय वरिष्ठ पत्रकार अमृत प्रभात, श्री सुमेश शुक्ला, श्री सर्वेश चतुर्वेदी सीलू, श्री सुग्गनलाल द्विवेदी, श्री विनय तिवारी, श्री अतुल पाण्डेय, श्री आर एस सिंह चौहान, श्री महेन्द्र सिंह, श्री नीरज शुक्ला सानू ,श्री चन्द्रशेखर यादव,श्री प्रदीप केसरवानी, श्री मनोज कुमार, श्री प्रमोद वर्मा , श्री राममोहन यादव आदि शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी श्री दुर्गेश शुक्ला ,माता दक्खिनी के सेवक आदरणीय श्री अरुण पाण्डेय, श्री बलराम शुक्ला, श्री शिवानन्द शुक्ला एडवोकेट, श्री सुभाष चन्द्र उपाध्याय, शौनक पाण्डेय ,विद्यालय के संरक्षक श्री हरिकान्त शुक्ला , श्री रामजीत शुक्ला  एवं जीतू  समेत माता शारदा  के अनन्य सेवकों का विशेष योगदान रहा। जिसके लिए इन सभी महानुभावों का विद्यालय के प्रबन्धक एडवोकेट लाला शुक्ला के द्वारा विशेष आभार प्रकट किया गया.

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'