देश

national

सीएम व डिप्टी सीएम आज प्रयागराज में, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह समेत अन्य कार्यक्रम में होंगे शामिल

الجمعة، 7 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राबेद्र शुक्ला 

प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज शुक्रवार को शहर में कई कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम योगी शाम 4 बजे अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स म्योहाल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। समारोह में में घंटा भर रहने के बाद स्टेट प्लेन वापस लौट जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी कई घंटे तक प्रयागराज में रहेंगे। दोपहर 12 बजे वह इंडिगो की फ्लाइट से बमरौली पहुंचेंगगे। दोपहर 2.05 बजे वह कान्हा श्याम होटल में आयोजित अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। शाम चार बजे वह डीजीएस गेस्ट हाउस में आयोजित रामभद्राचार्य महराज की रामकथा में शामिल होंगे। पौने छह बजे तुलारामबाग में रूप गौड़िया मठ द्वारा आयोजित वर्ड विजन कांफ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। रात 7.10 बजे भरद्वाजपुरम रामलीला पार्क में कवि सम्मेलन में शामिल होने बाद रात आठ बजे एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'