देश

national

कांटी में रामविवाह का हुआ मंचन

الاثنين، 17 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



बारा प्रयागराज। बारा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कांटी ग्राम सभा में  आदर्श रामलीला नाट्य समिति के तत्वाधान में रविवार को राम विवाह का मंचन किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की बारात बड़े उत्साह से डीजे,रोड लाइट के साथ गांव की समस्त गलियों से होकर गुजरी। जिसमे ग्रामीण गाजे बाजे की धुन पर जमकर थिरके। मंचन में विवाह से सम्बंधित समस्त विधियों का प्रहसन किया गया। नाई व नाउन की झड़प में दर्शक आनन्दित हुए। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संत प्रसाद पाण्डेय, संयोजक लल्लू प्रसाद त्रिपाठी, श्यामकृष्ण पाण्डेय, पिंटू मिश्रा सहित सैकड़ों दर्शकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'