देश

national

भव्य त्रिदिवसीय रामचरितमानस सम्मेलन लोहगरा गांव में सम्पन्न

السبت، 29 أكتوبر 2022

/ by Today Warta




राजेद्र प्रसाद मिश्रा

बारा। लोहगरा गांव में आयोजित त्रिदिवसीय रामचरितमानस सम्मेलन में भारत के विभिन्न भागों से आए विद्वान कथावाचकों के द्वारा भगवान राम, भगवान बजरंगबली एवं माता सीता पर सारगर्भित कथा कही गई। अंत में भगवान राम का राज्याभिषेक करके सभी भक्त गण नाचते-झूमते नजर आए।इस दौरान पं अखिलेश मणि शांडिल्य जी ने सभी को अपने रामकथा से भाव विभोर कर दिया।पं दिनेश शास्त्री, सुश्री साक्षी देवी,पं आलोपी ओझा,पं संतोष कुमार दुबे एवं अशोकानंद जी महाराज ने अपने रामकथा से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। आयोजक राधे श्याम शुक्ला जी ने आए हुए कथावाचकों और भक्तगणों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

संचालन निर्भय शंकर दुबे एवं अविनाश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान पं बीरेंद्र दुबे पूर्व प्रधान लोहगरा, आशुतोष त्रिपाठी, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, गुलाबचंद यादव,जनकराज पाल,अखिल त्रिपाठी, मोहनलाल प्रजापति आदि लोग नियमित रूप से कथा सुनने में प्रमुख रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'