देश

national

प्रयागराज में आरएसएस कार्यकारी मंडल की बैठक समाप्त

الأربعاء، 19 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

जनसंख्या विस्फोट व मातांतरण करने वालों का आरक्षण समाप्त करने पर क़ानून की करेंगे मांग

सीएम योगी आदित्यनाथ कल प्रयागराज में आरएसएस प्रमुख से मिलेंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की चार दिवसीय बैठक आज प्रयागराज के घूरपुर में संपन्न हुई।  सरसंघचालक मोहन भागवत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इनमें उनके दशहरा के भाषण में उठाए गए मुद्दे प्रमुख थे। इसी बैठक के प्रमुख विषयों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि संघ देश में बढ़ती जनसंख्या विस्फोट को लेकर चिंतित है। वह इसको लेकर सरकार से कठोर कानून बनाने की मांग करेगा। साथ ही मातांतरण करने वाले लोगों का संविधान के तहत दी जा रही आरक्षण की सुविधा को खत्म करना चाहिए। इस पर भी संघ सरकार के सामने अपनी मांग रखेगा। साथ ही अल्पसंख्यक समाज के साथ मजबूती से संवाद किया जाए। ताकि देश के अग्रणी विकास में इनका पूरी तरह से सहयोग मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्रयागराज आएंगे। मुख्‍यमंत्री आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाक़ात कर दोपहर का भोजन उन्ही के साथ करेंगे। वह प्रयागराज में डेढ़ घंटा ही रहेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'