देश

national

गृह व जल कर को बढ़ाने के विरोध में नगर निगम में सर्वदलीय, समाजसेवी व पूर्व पार्षद ने दिया धरना

الثلاثاء، 11 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज : प्रयागराज नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स,  टैक्स और सीवर टैक्स बढ़ाने के विरोध में मंगलवार को निगम परिसर में सर्वदलीय, समाजसेवी व पूर्व पार्षदों ने धरना प्रदर्शन किया। शिव सेवक सिंह के नेतृत्व में पूर्व पार्षदों ने नगर निगम मेयर के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की और बढ़े हुए गृह कर, सीवर और जल कर को वापस लेने की मांग की। जानकारी हो कि बढ़े हुए टैक्स को इसी साल से लागू कर दिया गया है। पिछले महीने नगर निगम की बैठक में 14 निकायों का हवाला देते हुए जीआइएस सर्वे के अनुसार बढ़े हुए गृहकर को चालू वित्तीय वर्ष से ही वसूलने की जानकारी पार्षदों को दिया गया था। उस समय सदन की बैठक में वरिष्ठ पार्षदों आनंद घिंल्डियल, कमलेश सिंह, अशोक सिंह, आकाश सोनकर, ओपी द्विवेदी समेत कुछ ने ही इस फ़ैसले का विरोध किया था। बाक़ी भाजपा के साथ सपा और कांग्रेस के पार्षद भी मेयर और अधिकारियों के सुर में सुर मिलाते नजर आए और चुप्पी साधे रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'