देश

national

एनजीओ पीडब्ल्यूएस द्वारा विश्व स्तरीय प्रथम श्रीराम ग्लोबल अवार्ड का आयोजन

الاثنين، 17 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

31 अक्टूबर 2022 तक रजिस्ट्रेशन, 11 कैटेगरी में अब 151 अवार्ड

लालापुर, प्रयागराज। एनजीओ पीडब्ल्यूएस परिवार द्वारा विश्व स्तरीय प्रथम श्रीराम ग्लोबल अवार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 निर्धारित किया गया है।  उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा पाण्डेय ने बताया कि रजिस्ट्रेशन हेतु हेल्प लाइन नम्बर 9450505025 जारी किया गया है। श्रीराम ग्लोबल अवार्ड के लिए 11 कैटेगरी में कुल 151 अवार्ड सम्मिलित रहेंगे जबकि प्रति वर्ष की भाँति संगठन के संज्ञान में विभिन्न क्षेत्रों में जनहितकारी विशेष उल्लेखनीय कार्य करने वालों को पीडब्ल्यूएस परम रत्न सम्मान दिया जायेगा।    बता दें कि 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का निर्माण करा रहे संगठन पीडब्ल्यूएस परिवार द्वारा उपरोक्त अवार्ड व सम्मान समारोह अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल (बस्ती) में निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिसर में होगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'