देश

national

सीजीएसटी आयुक्त ने ग्रहण किया पदभार

السبت، 8 أكتوبر 2022

/ by Today Warta

रावेंद्र शुक्ला

प्रयागराज । केंद्रीय माल और सेवा कर  तथा केंद्रीय  शुल्क आयुक्त कार्यालय में 6 माह बाद नए आयुक्त की तैनाती हो गई है। आयुक्त के रूप में विजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है।विजय कुमार सिंह 2002 बैच के भारतीय राजस्व सेवा सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर अधिकारी हैं। 31 अगस्त 2022 को भारत सरकार की ओर से विजय कुमार सिंह की प्रोन्नति का आदेश जारी किया गया था। इससे पूर्व वे यहीं पर अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने आयुक्त के पद पर प्रमोशन मिलने के बाद शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। गौरतलब है कि 2016-17 के दौरान मुख्य आयुक्त कार्यालय केंद्रीय उत्पाद शुल्क तथा सेवा कर अंचल लखनऊ में अपर आयुक्त के पद पर और वर्ष 2017 से 21 तक डीआरआई लखनऊ जोनल यूनिट में भी विजय कुमार सिंह अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'