देश

national

नर्मदा जल बरेली में लाने के लिए फिर सड़कों के आसपास पाइप लाइन डालने हेतु खुदाई प्रारंभ की गई l

الاثنين، 10 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राकेश दुबे

बरेली l 6 वर्ष पहले नर्मदा तट ग्राम बगलबाड़ा से मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना के अंतर्गत बरेली में नर्मदा पानी लाने के लिए पाइप लाइन विस्तार का कार्य प्रारंभ किया गया था जो 6 वर्ष बीत जाने के बाद भी घर-घर  टोटी के माध्यम से नहीं पहुंच सका  l अब एक बार फिर कई वर्षों बाद नर्मदा जल बरेली में लाने के लिए नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के माध्यम से  नर्मदा जल कार्य को प्रगति मिले इस हेतु फिर एक बार नर्मदा जल पाइप लाइन का विस्तार कार्य जो कहीं-कहीं आधा अधूरा रह गया था उसे पुनः प्रारंभ करवाया जा रहा है l मानस भवन से कुछ दूरी पर नर्मदा जल की पाइप लाइन किसी कारण बस नहीं डल सकी थी वहां पर पाइप लाइन डालने का कार्य प्रारंभ किया गया है l वर्तमान में शहर के अंदर नर्मदा जल पाइप लाइनों से नलकूपों का पानी सप्लाई किया जा रहा है जो नाकाफी शहर वासियों के लिए साबित हो रहा है क्योंकि जो कनेक्शन नर्मदा जल हेतु घर-घर दिए गए थे उन कनेक्शनों में से पानी का उपयोग कम और दुरुपयोग अधिक मात्रा में किया जा रहा हैl  नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना के अंतर्गत लगभग 40 करोड़ की लागत से नरेंद्र जल हेतु पाइप लाइनों का विस्तार नर्मदा तट से बरेली तक 6 वर्ष पहले किया गया था फिर भी नर्मदा जल बरेली नहीं पहुंच सका अब परिषद की पहल पर पुनः कार्य प्रारंभ करवाया गया है संभवत जल्द से जल्द बरेली में नर्मदा जल घर घर टोटी  के माध्यम से पहुंचेगा ऐसा प्रयास नगर परिषद के माध्यम से किया जा रहा है l

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'