देश

national

कलेक्शन कर घर लौट रहे युवक की कुल्हाड़ी मारकर करी गई हत्या

الأحد، 2 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



उन्नाव। शनिवार देर रात पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चेतरा गांव में बदमाशों ने एक युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी भेज दिया गया। जिसके बाद पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चेतरा निवासी रामकरन (46) बेटे सज्जन यादव एक सिमबैसिस फाइनेंस कंपनी मे काम करते थे। बीती शाम वह कलेक्शन के लिए गांव से मरुई गए थे। कलेक्शन कर वह देर रात बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चेतरा-इब्राहिमपुर मार्ग पर चेतरा गांव से एक किमी दूर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की हमलावर बाइक लेकर भी मौके से भाग गए। सूत्रों की माने तो कलेक्शन के रुपए लेकर आ रहे थे। उसी के चलते लूटपाट हुई है। पहचान लेने पर हत्या कर दी गई। सीओ विक्रमाजीत सिंह ने बताया की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आलाकत्ल कुल्हाड़ी मौके से पुलिस ने बरामद भी कर ली है। उन्नाव पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि हत्या में परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों पर मुकदमा  पंजीकृत किया गया है जिसमे से तीन लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'