देश

national

एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हत्या, लूटकांड व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

الاثنين، 10 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

प्रयागराज : प्रयागराज के गंगापार में दो परिवारों के 7 लोगों की सामूहिक हत्या, अनेकों लूटकांड और दुष्कर्म में शामिल गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने फाफामऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि कुख्यात एवं दुर्दांत बदमाश मुर्गी पांख पुत्र स्व. विशुनधारी औरंगाबाद, बिहार का रहने वाला है। यह सोरांव, फाफामऊ, कौंधियारा, नवाबगंज समेत अन्य सामूहिक हत्याकांड व लूटकांड मामले में वांछित था, इस पर 50 हजार का इनाम घोषित था।  ये डकैतों का गैंग योजनाबद्ध तरीके से रात के समय हत्या और डकैती की घटना को अंजाम देते थे।

आरोपी ने अपने गिरोह के साथ मिल 5 जनवरी 2020 को सोरांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत यूसुफपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। हत्याकांड में विजय शंकर तिवारी, उसकी पत्नी सोनी, सोनू, कान्हा, कुंज की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में बिहार गैंग के अभी तक छह सदस्यों को गिरफ्तार किये जा चुके हैं।इसके कुछ महीनों बाद ही 27 जुलाई 2021 को सोरांव इलाके के ही चांदपुर सराय भारत गांव में आरोपी का गिरोह रात में एक मकान लूटपाट कर रहा था। तभी घर में सो रहे देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी आवाज़ सुन कर जाग गए । इसके बाद बदमाशों ने उनकी नृशंस हत्या कर दी। इससे पहले 21-22 नवंबर, 2021 की आधी रात एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में पति, पत्नी, बेटी और 10 साल का एक दिव्यांग लड़का शामिल था। वारदात में मुर्गी का भी नाम सामने आया था। 

थरवई में पांच लोगों की हुई थी हत्या

थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर में 16 अप्रैल एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान महिलाओं के साथ रेप की भी बात बदमाशों ने पुलिस से पूछताछ में स्वीकार की है। पुलिस ने उस समय मुर्गी पांख के शामिल होने की बात स्वीकारी थी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'