देश

national

दीपावली पर्व को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

الاثنين، 17 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। धनतेरस,दीपावली,भइयादूज पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देश पर सीओ सिराथू केजी सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। इस पर्व में भी किसी तरह की कोई कमी व बवाल न हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक कराने के लिए निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर सिराथू सर्किल के पइंसा थाना में सोमवार को इंस्पेक्टर विनोद मौर्य ने इलाके के   गणमान्य व्यक्तियों को बुलाकर पीस कमेटी की बैठक किया। जिसमें उन्होंने लोगो को बिन्दुवार व शासन के निर्देश की जानकारी दिया। किसी तरह की कोई समस्या हो तो उसके लिए पुलिस को सूचना दे। हमारी पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है। इस दौरान इलाके के मिठाई,किराना,पटाखा व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'