देश

national

दो बदमाश ने पैसेंजर से भरी बस में महिला को मारी गोली

الاثنين، 10 أكتوبر 2022

/ by Today Warta

 


टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पैसेंजर से भरी बस में महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। वारदात टीमकगढ़ के दिगौडा थाना क्षेत्र के बिजरावन गांव की है। बदमाशों ने महिला को दो गोली मारी। एक उसके सीने में लगी। वहीं दूसरी गोली महिला के हाथ में लगी। महिला का इलाज टीकमगढ़ जिला अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल महिला जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिजरावन गांव निवासी 50 वर्षीय महिला बस से बिजरावन जा रही थी। बस में पहले से दो बदमाश सोनू और अरविंद मौजूद थे। दोनों बदमाशों ने महिला को चलती बस में पैसेंजर से भरी बस में ताबड़तोड़ दो गोली मारी। एक गोली महिला के सीने में और दूसरी गोली हाथ में लगी। महिला को गोली लगते ही बदमाश भाग खड़े हुए।

वहीं महिला के बेटे ने गांव के ही सोनू और अरविंद सहित अन्य लोगों पर मां को गोली मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। महिला के बेटे का कहना है कि समूह के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस और तहसीलदार का कहना है कि अभी तक की जांच में गांव के अरविन्द्र सिंह का नाम सामने आया है। जांच की जा रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'