देश

national

पिस्टल लिए युवक का फोटो वायरल, पुलिस ने पकड़ा

الثلاثاء، 4 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह 'प्रिइन्द्र'

ललितपुर। तीन अक्टूबर को सोशल मीडिया ट्विटर पर अवैध पिस्टल सहित एक फोटो वायरल होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देशन में थाना कोतवाली में एक टीम का गठन कर उक्त वायरल फोटो से सम्बन्धित व्यक्ति की गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। एएसपी अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त वायरल फोटो से सम्बन्धित व्यक्ति योगेश यादव पुत्र रामन सिंह यादव निवासी ग्राम खिरिया मिश्र को रेलवे लाइन के किनारे देवगढ रोड से अदद अवैध पिस्टल 32 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर के बरामद कर गिरफ्तार किया गया। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'