देश

national

अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ व्रत

الخميس، 13 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

प्रयागराज। त्याग, प्रेम  समर्पण का पावन पर्व करवा चौथ गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास से मनाया जा रहा है। अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह श्रृंगार करके मां गौरी, भगवान शंकर, गणेश और कार्तिकय को पुष्प, अक्षत, धूप, दीप आदि अर्पित करके पूजन करेंगी। पूजन के बाद चौथ व्रत कथा का पाठ करेंगी। शुभ मुहूर्त में चंद्रमा को अघ्र्य देकर चलनी में पति का चेहरा देखकर पारण करेंगी। इस बार पर्व के दिन कृतिका नक्षत्र और सिद्ध योग होने से पर्व की शुभता बढ़ गयी है। पूजन के समय महिलाएं मिट्टी का करवा, धूप, दीप, मेहंदी, कच्चा दूध, कुमकुम, शक्कर, शहद, चंदन, अक्षत, सुहाग की सामग्री थाली में सजाकर विधिविधान से पूजन करेंगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'