देश

national

समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सैनी व पंइसा थाना में सुनी जनशिकायते

السبت، 8 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। समाधान दिवस के अवसर पर थाना सैनी व थाना पंइसा में जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने आए हुए शिकायतकतार्ओं की समस्याओं को सुना। सैनी थाना में डीएम सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा एंव एसडीएम सिराथू राहुल देव भट्ट ने जनशिकायते सुना तथा सम्बन्धित को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए। इसी तरह से पंइसा थाने में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनशिकायते सुनी, इस दौरान कुल तीन शिकायते प्राप्त हुई,जिसमें दो शिकायते राजस्व विभाग की तथा एक शिकायत पुलिस विभाग से संबधित थी। जिलाधिकारी ने संबधित को निर्देशित करते सभी शिकायतो के निस्तारण के निर्देश दिये। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'