देश

national

विधि प्रकोष्ठ संयोजक बने राजेश पाठक, सह संयोजक बने पुष्पेन्द्र सिंह चौहान

السبت، 29 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री ने घोषित किये नाम

ललितपुर। विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद मधुराम शरण ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समस्त विश्व में हिंदू हिंदू धर्म के लिए लडऩे वाला एकमात्र संगठन है। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आगामी हितचिन्तक अभियान चलाया जायेगा। जिसमें समस्त राष्ट्र भक्तों व राष्ट्र से प्रेम करने वाली और हिंदुत्व की रक्षा करने वाले लोगों को इस हित चिंतक अभियान से जोड़ा जाएगा। बताया कि 6 नवंबर से 20 नवंबर तक विश्व हिंदू परिषद द्वारा हित चिन्तक अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने जिला, नगर एवं प्रखंड के कुछ नए दायित्व की घोषणा हुई, जिनमें विधि प्रकोष्ठ प्रमुख एड राजेश पाठक, सह विधि प्रकोष्ठ प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह चौहान को घोषित किया। इसी प्रकार उन्होंने अन्य प्रकोष्ठों का भी गठन कर पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश पाठक एड. व सह प्रमुख पुष्पेन्द्र सिंह चौहान को घोषित किये जाने पर जनपद के अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। वहीं अधिवक्ताओं ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर शुभकामनायें दीं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'