देश

national

प्रयागराज : बीच-बचाव करने गए रिटायर रेलकर्मी की धक्के से मौत

الأربعاء، 19 أكتوبر 2022

/ by Today Warta




रावेंद्र शुक्ला

आक्रोशित परिजनों ने किया रास्‍ता जाम

प्रयागराज। शाहगंज के गढ़ीकला मोहल्ले में रहने वाले रिटायर रेलकर्मी की झगड़ा सुलझाने के दौरान धक्का लगने से मौत हो गयी। परिजन उन्हें रेलवे अस्पताल के गए जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।  जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय कंचन सोनकर पड़ोस में रहने वाले लोगों के बीच किसी बात को लेकर हुए झगड़े को सुलझाने गए थे जहां उनको धक्का लगा था। उनकी मौत से आक्रोशित हो परिजनों व अन्य रिश्तेदारों ने लीडर रोड जाम कर दिया। सूचना पाकर वहां पहुंची शाहगंज थाने की पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह से जाम खुलवाया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'