देश

national

150वें श्रीरामलीला महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

السبت، 1 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



साकेत धाम में होगा बीस दिवसीय विराट महोत्सव

दशानन का दहन होगा 9 को

12 को डांडिया रास में झूमेंगे उन्नाव वासी

उन्नाव। जिले की सबसे पुरानी श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में बीस दिवसीय विराट विहंगम श्रीरामलीला महोत्सव में अनेकानेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 1 अक्टूबर को भूमि पूजन, गणेश पूजन और ध्वजारोहण के साथ रामलीला का मंचन शुरू होगा। 14 अक्टूबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा जिसमे वृन्दावन धाम की सुविख्यात साध्वी रजनी कृष्णा संगीतमय कथा का श्रवण कराएंगी। 13 अक्टूबर को विख्यात कलाकारों के साथ डांडिया रास में उन्नाव जनपद वासियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। अध्यक्ष संजय राठी, महामंत्री अरविंद श्रीवास्तव कमल, मार्गदर्शक व उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, मुख्य सेवायत कृष्ण प्रिय मोती श्याम, कोषाध्यक्ष जगदीश माहेश्वरी, उपप्रबंधक विनोद शर्मा,  व्यवस्था प्रमुख संजीव गुप्ता राजा, संगठन मंत्री कुंवर अजय सिंह, मंत्री प्रेम मिश्रा,  मीडिया प्रमुख डॉ मनीष सिंह सेंगर, अरविंद गुप्ता बबलू, महेश गुप्ता, ओमेंद्र लोधी पंकज, कौशल किशोर यादव, इंदु प्रकाश अवस्थी, लीगल एडवाइजर नीरज त्रिवेदी, भरत कुमार, शिवम तिवारी आज़ाद आदि ने पूजन अर्चन में शामिल हो ध्वजारोहण कराते हुए शुभारम्भ कराया। अध्यक्ष संजय राठी और महामंत्री अरविंद कमल ने जनपदवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सपरिवार पधारने की आमंत्रण देते हुए महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'