देश

national

डीएम ने कलेक्टेज्ट की सफाई की बेहतर व्यवस्था रखने के दियें निर्देश

الثلاثاء، 18 أكتوبر 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केसरी

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने आज कलेक्टेज्ट के निरीक्षण के दौरान नाजिर को कलेक्टेज्ट की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्टेज्ट परिसर की नालियों की साफ-सफाई के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं पर भी जल-जमाव न होने पाये। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों को साफ-सुथरा एवं अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने नाजिर को कलेक्टेज्ट के खराब लाइटों को ठीक कराने एवं निष्प्रयोज्य सामाग्रियों को नियमानुसार निस्तारित कराने के निर्देश दियें। उन्होंने पान-मसाला खाकर दीवारों पर थूॅकने वालों को चिन्हित कर जुमार्ना लगाने के निर्देश दियें।  


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'