देश

national

बांगरमऊ में बाइक और ट्रक में हुई ज़ोरदार टक्कर, एक युवक की हुई मौत

الثلاثاء، 4 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। सोमवार देर रात को बांगरमऊ के बिल्हौर मार्ग पर गाँव जगतनगर के निकट बाइक सवार कन्नौज में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस घर लौटते समय बांगरमऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे इस घटना में बाइक पर सवार एक युवक की मौत ही गई। दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बांगरमऊ सीएचसी से गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद मौजूद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। आप को बता दें कि अनवर अली (26) पुत्र अशरफ अली निवासी मोहल्ला ऊंचाकस्तान (कजियाना) कस्बा सफीपुर अपने साथी आतिफ (15) पुत्र अमजद अली के साथ कन्नौज स्थित रिश्तेदारी में एक बारात कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां से सोमवार देर रात दोनों वापस घर लौट रहे थे। तभी बांगरमऊ क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग पर गांव जगतनगर के निकट सामने से आ रहे तेज गति के ट्रक ने उन्हे कुचल दिया। जिससे इस हादसे में अनवर अली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी आतिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर घायल को बांगरमऊ सीएचसी पर लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर है। वहीं मृतक अनवर अली के शव को कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की खबर से परिजनों में मातम पसर गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'