देश

national

किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया युवक, मुकदमा

الاثنين، 10 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

पश्चिमशरीरा के बराई उग्रसेनपुर के युवक पर लगा आरोप

कौशाम्बी। करारी क्षेत्र की एक किशोरी शनिवार की शाम घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो जानकारी मिली कि पश्चिमशरीरा के उग्रसेनपुर का युवक बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। उन्होंने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक व्यक्ति का आरोप है कि उसके गांव में बराई उग्रसेनपुर निवासी युवक का आना जाना था। उसने बेटी को अपने झांसे में ले लिया। शनिवार की शाम करीब छह बजे बेटी घर से निकाली और लौटकर नहीं आई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर बताया कि खोजबीन के बाद उनकी जानकारी में युवक के साथ बेटी के जाने की बात आई है। उन्होंने युवक के खिलाफ करारी पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'