देश

national

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चों समेत चार की मौत

الأربعاء، 5 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को बड़ा हादसा देखने को मिला। यहां एक घर में गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट में मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची  पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। लोनी के अमन गार्डन बबलू गार्डन कॉलोनी में मुनीर (55) परिवार के साथ रहते हैं। वह आॅटो चलाते हैं। बुधवार सुबह वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में मौजूद थे। परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरने से मलबे में परिवार के करीब 6 सदस्य दब गए। पुलिस की टीम ने मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया है। अस्पताल में 10 माह की बच्ची 2 साल का लड़का दो और लोगों को मिलाकर कुल 4 लोगों की  मौत हो गई है। एक अन्य महिला का हाथ कटा है। जिसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है


 




Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'