देश

national

गाजे- बाजे ढ़ोल नगाड़े गुलाल के साथ किया गया दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

الأربعاء، 5 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

लालापुर - प्रयागराज :  शारदीय नवरात्रि में नौ  दिनों तक जगत जननी जगदम्बे मां दुर्गा की आराधना के बाद गाजे- बाजे ढ़ोल नगाड़े गुलाल के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन से शुरू हुई प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला बुधवार को पूरे दिन तक चलता रहा। प्रतिमाओं को गाजे-बाजे रंग बिरंगे गुलाल के साथ विसर्जन जुलूस निकाल कर विसर्जित किया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए मां जगत जननी जगदम्बा माँ दुर्गा के अंतिम दर्शन के लिए भक्तों का रेला उमड़ता रहा। तो वही ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर तक प्रतिमा विसर्जन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बनती थी। जगह-जगह मां जगदम्बा की आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा करते हुए प्रसाद का वितरण किया गया। यात्रा के दौरान भक्तों का उल्लास देखते ही बन रहा था। आगे-आगे अबीर- गुलाल उड़ाते डीजे की धुनों पर थिरकती युवाओं की टीम चल रही थी और पीछे-पीछे " प्रेम से बोलो जय माता दी मिलकर बोलो जय माता दी  सारे बोलो जय माता दी " के उद्घोष जयकारों के साथ प्रतिमायें निकल रही थीं। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि स्वर्ग (आकाश ) आज पृथ्वी पर विराजमान हो गया है। विसर्जन जुलूस लालापुर ,भटपुरा चकशिवचेर कोठारी बगिया गोइसरा  इछौरा ओठगी तरहार नौढिया सेमरी अमिलिया महेरा मझियारी डेरा बारी पण्डुआ प्रतापपुर आदि तमाम गावों की मूर्तियों को चौराहों तक घुमा करके नहर में विसर्जन किया गया ।  वहीं लालापुर भटपुरा चकशिवचेर की मूर्तियों को लालापुर चौराहे से विसर्जन जुलूस को लेकर मंदुरी गांव तक घुमाते हुए वापस आकर लालापुर चौराहे होते हुए भटपुरा गांव होकर मनकामेश्वर मंदिर नहर  तक ले जाया गया। उसके बाद नहर में माता की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।

भटपुरा नहर पर क्षेत्रीय गांव के लोगों ने यहां पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया। थानाध्यक्ष लालापुर शेर सिंह यादव द्बारा सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। विसर्जन जुलूस में लालापुर से आशीष शुक्ल ,अरवेन्द्र पाण्डेय मिन्टू पाण्डेय नीरज पाण्डेय पेन्टर शुक्ल शीत तिवारी भोले तिवारी एवं चकशिवचेर से सुरेन्द्र मणि त्रिपाठी , राजू पाण्डेय जितेन्द्र मणि सतीश मणि पंकज मिश्रा, भटपुरा से अरूण मिश्रा बृजेश मिश्रा आलोक शुक्ला अरुण मिश्र राजू मिश्र बिहारी शुक्ला सुमेश शुक्ल  पण्डुआ से दीपेश मिश्रा शिव लाल गुप्ता पुष्कर तिवारी हरिशंकर प्रजापति मझियारी से अंकुश पाण्डेय अंश शीलू पाण्डेय राहुल पाण्डेय  सहित क्षेत्र की तमाम पुरूष एवं महिलाएं माँ दुर्गा विसर्जन में मौजूद रही।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'