देश

national

अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन आज

الأحد، 30 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



ललितपुर। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उ.प्र. के निर्देशो के अनुपालन में 31 अक्टूबर 2022 को सुबह 10 बजे से नोडल संस्थान, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जाना है। उक्त मेले में जनपद ललितपुर एवं बाहर के विभिन्न प्रतिष्ठत अधिष्ठानों, विभागों (राजकीय एवं निजी) द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इच्छुक युवा अप्रेन्टिसशिप मेले में प्रतिभाग करने के लिए अपना पंजीकरण एनएपीएस पोर्टल पर कराकर साथ ही अपने समस्त प्रमाण पत्रों की मूल एवं छायाप्रति के साथ अप्रेन्टिसशिप मेले में प्रतिभाग कर सकते है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'