देश

national

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, 50 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 8 की मौत की खबर

الثلاثاء، 4 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



उत्तराखण्ड। उत्तराखंड में एक बार फिर से बड़ा हादसा देखने को मिला है। दरअसल, उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले के सिमरिया गांव के पास एक बस खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि सब बस में 45 से 50 लोग सवार थे। बस बारातियों से भरी हुई थी। इस खबर के बाद ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर रवाना हो गई है। खुद राहत और बचाव कार्य का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निगरानी कर रहे हैं। रात और गहरी खाई होने की वजह से बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि, ग्रामीणों की मदद से लोगों को निकालने की लगातार कोशिश की जा रही है।  बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होने की वजह से बस खाई में गिरी है। बस हरिद्वार से बीरोंखाल गांव जा रही थी। अचानक के रास्ते में यह हादसा हुआ है। कोटद्वार से घटनास्थल की दूरी लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना की खबर मिलने के बाद राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बहुत दुख:द घटना है। लगभग 45 लोग बस में सवार थे। बस गहरी खाई में गिर गई है। वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है। मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं कि जल्द से जल्द बचाव का कार्य शुरू किया जाए। हमारा प्रयास है कि हर संभव मदद की जाए धामी ने आगे कहा कि टीमें रवाना कर दी गई है। वहां पर ग्रामीणों द्वारा भी बचाव कार्य किया जा रहा है। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सब सुरक्षित रहें। इससे पहले आज ही उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित माउंट द्रौपदी का डांडा-द्वितीय शिखर पर मंगलवार को हिमस्खलन में दस पर्वतारोहियों की मौत हो गई। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि ह्यनिमह्ण के 34 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों और सात प्रशिक्षकों की एक टीम वापस आते समय हिमस्खलन में फंस गई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'