देश

national

माफिया अतीक अहमद के फरार तीन गुर्गों पर शिकंजा कसेगा, 10 अक्तूबर तक कुर्की का नोटिस होगा चस्पा

الخميس، 6 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद के फरार तीन गुर्गों पर शिकंजा कसेगा। पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपियों के घरों पर 10 अक्टूबर तक कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा। यदि वह तय अवधि में वह कोर्ट के सामने पेश नहीं होते हैं तो कोर्ट की अनुमति से कुर्की की जाएगी। अतीक अहमद के बेटे अली पर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। इस मामले में कुल 9 आरोपी नामजद किए गए थे। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। इमरान गुड्डू को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। वहीं अतीक, अली और अमन जेल में हैं। असाद, कछौली और तालिब अब तक फरार हैं। इन तीन आरोपियों के  घरों में कुर्की की नोटिस चस्पा होगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'