देश

national

सिंगरौली क्राइम न्यूज: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पत्नी ने की पति की गला रेत कर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

الأحد، 9 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



सिंगरौली। एमपी के सिंगरौली में पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने अपने पति की गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी शालिनी कोल को गिरफ्तार कर लिया है. न्यायालय में आरोपी पत्नी ने हत्या करने की बात को कुबूल कर लिया है. पुलिस की विवेचना में आरोपी शालिनी कोल ने बताया कि "मेरा पति कुछ भी काम नहीं करता था. पिता को वृद्धा पेंशन मिलती थी उसकी भी शराब पी जाता था. पति मेरे चरित्र पर शक करता था और हर रोज लड़ाई झगड़ा करता था." आरोपी ने बताया कि लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया. 

सोते वक्त पत्नी ने रेता गला

जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में स्थित नवजीवन बिहार सेक्टर-2 के निवासी 35 वर्षीय तेजबलि कोल की लाश उसके ही घर के बिस्तर पर पड़ी हुई मिली. जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन पर टीम गठित कर विवेचना शुरू की गई. जांच में पाया गया कि मृतक के पत्नी ने ही उसकी हरकतों से परेशान होकर सोते हुए युवक की शुक्रवार की मध्यरात्रि उसके बिस्तर पर ही गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी पत्नी शालिनी कोल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां आरोपी पत्नी ने सारे गुनाह कुबूल कर लिए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'