देश

national

थानाध्यक्ष ने पत्नी को बेरहमी से पीटा

الأحد، 2 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



एटा। एटा में तैनात एक थानाध्यक्ष ने शनिवार की रात अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से पत्नी घायल हो गई। उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज लेकर आया गया। यहां पीड़िता ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाए। पीड़िता का कहना था कि शादी के पांच दिन बाद से ही पति पिटाई कर उसे परेशान करने लगे थे। शनिवार रात पति ने लोहे की रॉड से पीटा। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाए।  मेडिकल कॉलेज में पीड़ित महिला ने बताया कि शनिवार की रात उनके पति आगरा से ड्यूटी पर वापस आए थे। इस दौरान खाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर थानाध्यक्ष ने लोहे की रॉड से पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान पत्नी चीखती रही, लेकिन उन्हें कोई बचाने नहीं आया।  पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह एटा मेडिकल कॉलेज आई हैं। उन्होंने बताया कि पति शादी के एक हफ्ते बाद से ही परेशान करने लगे थे। आरोप लगाया कि उनके पति के किसी महिला कांस्टेबल से संबंध हैं। पति के परिजन इस बात को अच्छी तरह से जानते थे, लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने शादी करा दी। पीड़िता ने बताया कि वह मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से पहले भी कर चुकी हैं।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'