देश

national

पवार थाने के थानाध्यक्ष विधवा महिला के लिए बने मसीहा

الاثنين، 17 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



जौनपुरI पवारा थाना क्षेत्र सराय बीका मे मृतक प्रह्लाद चौरसिया की विधवा शांति देवी को उक्त गांव के निवासी दबंग सर्कस प्रवृति का सूर्य लाल चौरसिया व उसके परिवार के लोग विधवा महिला की संपत्ति लेने के लिए विधवा महिला को मार पीट कर घर में ताला लगाकर  भगा दिए जिस कारण महिला अपने घर नही जा पा रही थी अपने ही घर में रहने के लिए जगह जगह  न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी लेकिन जब यह बात पवारा थाने के थाना अध्यक्ष राज नारायण चौरसिया के पास गई तो उन्होंने महिला के घर पहुंच कर पीड़ित महिला के घर का ताला खुलवाकर महिला के हवाले कराया यहां महिला को अधिकार दिलाकर अनाथ के दीनानाथ कहावत को चरितार्थ कर दिएI

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'