देश

national

चकेरी-इटावा हाईवे पर ट्रक ने मारी खड़े लोडर पर टक्कर, पांच की मौत और 10 घायल

الأحد، 2 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



कानपुर। चकेरी-इटावा हाईवे पर खड़े लोडर पर उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि एक परिवार बच्ची की मुंडन के लिए विंध्याचल जा रहा था। कानपुर में चकेरी-इटावा हाईवे पर पिकअप पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में पिकअप के अंदर और बाहर बैठे लोगों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल लाया गया, जहां से हैलट भेजा गया है। यह परिवार एक बच्ची के मुंडन के लिए लोडर पर बैठकर विंध्याचल जा रहा था। इसमें उस्मानपुर और कांशीराम कॉलोनी के लोग बैठे थे। मिली जानकारी के अनुसार, नौबस्ता के उस्मानपुर गांव निवासी सुनील पासवान (45) लोहे के कारखाने में काम करते थे। परिवार में पत्नी रेनू और बड़ी बेटी सोना , बेटी त्रिशा ( 2) और बेटा प्रिंस (15) है। परिजनों ने बताया कि वह अपनी बेटी त्रिशा का मुंडन कराने के लिए शनिवार देर रात पिकअप से विंध्याचल जाने के लिए निकले थे। इस दौरान चकेरी के काशीराम कॉलोनी में रहने वाले उनकी ससुराल के लोग भी पिकअप में मौजूद थे। रास्ते में अहिरवां हाईवे पर पिकअप का टायर पंचर हो गया। इस दौरान ढकना पुरवा निवासी पिकअप चालक सूरज (20) ने पिकअप को किनारे खड़ा किया। जिसके बाद ड्राइवर पिकअप का पहिया बदल रहा था। पहिया ठीक होने के बाद जैसे ही सभी पिकअप में बैठने लगे। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार कर भाग निकला। हादसे के दौरान पिकअप मैं बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कांशीराम ट्रामा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टर ने सुनील पासवान,उनकी मां रामा देवी (60), बहन  गुड़िया (40), साली कसक (17) और ड्राइवर सूरज (20) की मौत हो गई। जबकि उनका साला आकाश, बेटा प्रिंस, बेटी त्रिशा, पत्नी रेनू, भांजा प्रथम, सास रानी, मौसी रीता, रेखा, प्रिया, कुटपुट घायल हो गए। उन्हें डॉक्टर ने उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

पिकअप का पंचर टायर बना हादसे का सबब

विंध्याचल में मुंडन में जाने के लिए पिक अप रामादेवी से जैसे ही चकेरी  हाईवे पर पहुंचा। इस दौरान उसका टायर पंचर (फट) हो गया । इसके बाद उसकी स्टेपनी बदलने के लिए रोका गया। इसके बात उस्मानपुर से स्टेपनी मंगाई गई। इसके बाद स्टेपनी बदली गई।

गाड़ी में लगभग सभी लोग बैठ चुके थे और गाड़ी चलने वाली थी। तभी उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद नजारा ही बदल गया। यहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से घायलों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'