देश

national

दारा नगर के ऐतिहासिक 243 वें कुप्पी युद्ध को देखने के लिए उमड़ी जनता

الخميس، 6 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बीI दारा नगर के ऐतिहासिक युद्ध को देखने के लिए क्षेत्र की जनता उमड़ पड़ी है रथ पर सवार होकर अनुज लक्ष्मण के साथ युद्धस्थल पर मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम पहुंचे हैं और वहां पर राम रावण दल के बीच दो दिन में सात बार सजीव कुप्पी युद्ध हुआ राम और रावण दोनों के दलों में पच्चीस पच्चीस  योद्धा युद्ध में शामिल हुए और एक दूसरे पर कुप्पी का वार कर युद्ध को रोचक बना दिया ऐतिहासिक कुप्पी युद्ध मे पहले दिन की चार लड़ाईयां रावण की सेना जीती है वहीं दूसरे दिन की तीन लड़ाई जीत कर राम की सेना विजय दशमी का पर्व मनाती है जैसे ही प्रभु श्री राम की सेना कुप्पी युद्ध जीत गई वैसे ही जय श्रीराम के नारे से वातावरण गूंज उठा 243 साल पुराने इस अनोखे सजीव कुप्पी युद्ध को देखने के लिये दूर-दूर से रामभक्त युद्ध मैदान में आते हैं ऐतिहासिक कुप्पी युद्ध के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थीI

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'