देश

national

इच्छुक व्यक्ति गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु करें आवेदन

الاثنين، 31 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। शासन द्वारा वर्ष-2022-23 के लिए ह्लगुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कारह्व हेतु प्रस्ताव आमन्त्रित किये गये हैं। प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों में से कोई व्यक्ति, जिसने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो तथा इस हेतु पूर्णत: समर्पित रहें हो, को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरू गोविन्द सिंह के जन्म दिवस ( 5 जनवरी) पर ह्लगुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कारह्व प्रदान किये जाने व रुपए एक लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। जनपद के इच्छुक पात्र महानुभाव ह्लगुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कारह्व हेतु आवेदन कर सकतें हैं। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'