देश

national

भरत मिलाप हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न,लाइटों से सुसज्जित चैकियाँ रही आकर्षण का केंद्र

الجمعة، 7 أكتوبر 2022

/ by Today Warta

 



राकेश केसरी

कौशाम्बी। नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा क्षेत्र का ऐतिहासिक भरत मिलाप गुरूवार की देर शाम संपन्न हुआ। इस दौरान फूलों से सुसज्जित मंच पर राम-भरत सहित चारों भाईयों का भावपूर्ण मिलन देख लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। इससे पहले नारांतक वध, रावण वध व पुतला दहन का कार्यक्रम हुआ। इसी बीच नगर पंचायत पूरब शरीरा में भव्य लाइटिंग की सजावट की गई,ऐसा प्रतीत हो रहा था कि लगता है रात नहीं दिन है,इस बीच लोगों के मनोरंजन के लिए कई झांकियां लोगों के बीच दिखाई पड़ी,जिसमें भोलेनाथ पार्वती, राधा कृष्ण, कोलकाता की महाकाली व अन्य कई झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया इसके साथ दशमी मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। दशमी मेले को लेकर बुधवार को दोपहर होते ही भीड़ उमड़ पड़ी। इसके उपरांत राम-रावण में भीषण संग्राम होता है। युद्ध का जीवंत मंचन देख लोग जय श्रीराम का जयघोष करने लगते हैं। रावण वध के साथ ही उसके पुतले में आग लगा दी जाती है। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी होती है। राम के अयोध्या लौटने पर चारों भाइयों का अद्भुत मिलन होता है। इनके मिलन पर लोगों ने जमकर पुष्पवर्षा की। राम के राज्याभिषेक के साथ ही रामलीला समाप्त हो जाती है। इस दौरान आयोजित मेले में तरह-तरह की दुकानें सजी थीं। महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की। चाट-पकौड़ी, खिलौनें की दुकानों पर खूब भीड़ रही। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'