राकेश केसरी
कौशाम्बी। मुख्यालय मंझनपुर के प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रांगण में जन कल्याण एवं विश्व शांति हेतु भव्य सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। भव्य सहस्त्र चंडी महायज्ञ के पूर्व शुक्रवार को 2 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धर्म की स्थापना के लिए सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर भ्रमण किया। जबकि काशी के विद्वान पंडितों द्वारा वेदी पूजन एवं अग्नि स्थापना शनिवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा,जिसके बाद सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ होगा और 7 नवंबर तक सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रांगण में काशी के विद्वान पंडितों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के संरक्षक बैजनाथ प्रसाद केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार, अध्यक्ष प्रेमचंद चैधरी भाजपा नेता, उपाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, राजन बाबू आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि जिले में पहली बार भव्य सहस्त्रचंडी महायज्ञ का आयोजन हो रहा है,कार्यक्रम के समापन के अवसर पर 7 नवंबर को सामूहिक हवन एवं भव्य भंडारा का आयोजन आयोजकों द्वारा किया गया है।

Today Warta