देश

national

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते से विश्व को मिला है अहिंसा से विजय पाने का रास्ता

الأحد، 2 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी 
राष्ट्रपिता गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा पखवारे का हुआ समापन
कौशाम्बी। ऐसे समय जब पूरे विश्व में अंग्रेजो के खिलाफ युद्ध जैसा माहौल था, यूरोपीय देश एक दूसरे से हथियारों से बड़े हमले कर मानवता को कुचल रहे थे। ऐसे में विश्व को भारत से एक दार्शनिक पथ प्रदर्शक मिला,जिसने पूरे विश्व में अहिंसा को एक बड़े हथियार के रूप में प्रस्तुत किया जिस ने आज पूरे विश्व में शांति स्थापना में अपनी महती भूमिका निभाई है और भारत देश को स्वतंत्रता दिलाने का काम किया था राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी ने, उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संयोजक शीलू पाण्डेय रहे। बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि सेवा पखवारे में जिले की अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी के नेतृत्व में जिस तरीके से काम किया गया जिले के मजबूत संगठन को दिखाता है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव गांव तक पहुंच देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा कार्य किए। इस मौके पर बतौर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिस तरीके से जिले में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का संचालन हुआ है उससे जिले में संगठन एक बार फिर से मजबूत साबित हुआ है। इस पूरे कार्यक्रम से जिले के कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की सेवा करते हुए दिखाई दिए जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सेवा और समर्पण की भावना को दर्शाता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से निवर्तमान विधायक लाल बहादुर, संजय गुप्ता, शीतला प्रसाद पटेल, राकेश पांडे, चक्रेश मिश्रा, जनक पाण्डेय, धर्मराज मौर्य, संजय जयसवाल, महेश लोधी, अवधेश नारायण शुक्ला, तूफान यादव, भास्कर सिंह, दिलीप अग्रहरी, जितेंद्र सोनकर, लवकुश मौर्य, अजय त्रिपाठी, अजय पाण्डेय, सोनिया राजपूत, शिव प्रताप मौर्य, नीरज साहू, डा विनय शुक्ला, नितिन पासी, ब्रह्म प्रकाश त्रिपाठी, दिनेश पाण्डेय, राजीव त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, बबलू गर्ग, विवेकानंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'