देश

national

एडीएम ने पीईटी परीक्षा-2022 को सकुशल,पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराये जाने के दिये निर्देश

الأربعاء، 12 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

4 सेक्टर मजिस्टेªट, 12 स्टैटिक मजिस्टेªट व 8 अतिरिक्त स्टैटिक मजिस्टेªट नियुक्त

परीक्षा में कुल 28704 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे

कौशाम्बी। अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय द्वारा उदयन सभागार में जनपद में आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा 2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए नामित सेक्टर मजिस्टेªट, स्टैटिक मजिस्टेªट एवं केन्द्र अधीक्षकों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि पीईटी परीक्षा-2022 , 15 एवं 16 अक्टूबर को दो-दो पॉलियों में प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। जनपद में कुल 12 परीक्षा केन्द-भवन्स मेहता महाविद्यालय भरवारी, भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी, नेशनल इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गॉधी कन्या इंटर कॉलेज भरवारी, एसएवी इंटर कॉलेज सैनी, श्री बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सयॉरा, कौशाम्बी पब्लिक स्कूल कसिया, हुबलाल इंटर कॉलेज, दुर्गा देवी इंटर कॉलेज, डॉ० ए०एच० रिजवी डिग्री कॉलेज, डॉ० रिजवी कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एवं डॉ० रिजवी कॉलेज आफ लॉ बनाये गये हैं तथा परीक्षा में कुल 28704 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 4 सेक्टर मजिस्टेªट, 12 स्टैटिक मजिस्टेªट एवं 8 अतिरिक्त स्टैटिक मजिस्टेªट नियुक्त किये गये हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आयोग द्वारा पीईटी परीक्षा-2022 के सम्बन्ध मे जारी गाइडलाइन एवं दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को परीक्षा सकुशल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी परीक्षा की गम्भीरता को समझते हुए जिम्मेदारीपूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय, लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेंगी।


 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'