देश

national

ऑनलाइन लाटरी के खेल में बर्बाद हो रहे युवा

الثلاثاء، 11 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। देश का युवा जुएं के चलते बर्बाद न हो इसके लिए सख्त कानून है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। प्रशासन को चकमा देने के लिए जुआरी हाईटेक तकनीकी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताश की पत्तियों की जगह अब ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की तादात बढ़ गई है। हर दिन लाखों के दांव लग रहे हैं। रुपया डबल होने की लालच में युवा इस खेल में बर्बाद हो रहे हैं। सैनी थाना क्षेत्र अझुवा कस्बें में इस धंधे में शामिल लोगों ने अड्डा बना रखा है। इसके लिए कुछ लोगों की नियुक्ति भी की गई है। जो लोगों से उनके मनचाहे नंबर पर बोली लगवाते हैं। शाम के समय इसका रिजेल्ट आउट किया जाता है। इस संबंध में सैनी कोतवाल का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी। बतां दें कस्बें में ऑनलाइन लाटरी का धंधा कई महीने से चल रहा है। पुलिस इस धंधे पर नकेल कसने में नाकाम है। इसके पीछे की वजह जो भी हो, लेकिन कई परिवार इससे बर्बाद हो रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो दिनभर की गाढ़ी कमाई इस खेल में लगा रहे हैं। जिनकी लाटरी लगी उसकी तो बल्ले-बल्ले, जिसकी नहीं लगी वो माथा पीटता नजर आता है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'