देश

national

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

الخميس، 6 أكتوبر 2022

/ by Today Warta

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के बंधुरी रसूलपुर गांव की एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया,सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया,युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घटनाक्रम के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के बंधुरी रसूलपुर गांव निवासी रूमा देवी 21 वर्ष पुत्री केदारनाथ के शरीर मे सफेद दाग था,जिससे उसकी शादी नहीं हो पा रही थी,जिसके चलते लगातार बालिका टेंशन में रहती थी बुधवार को किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है,जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया,जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई,मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को लगी,मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वही पोस्टमार्टम से शव वापस आने के बाद परिजनो ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'